शिवपुरी: शिवपुरी में आज रविवार को मरम्मत काम के कारण शहर और आसपास के कई इलाकों में बिजली नहीं है। यह कटौती सुबह 11 बजे शुरु हुई और शाम 4 बजे तक चलेगी। बिजली विभाग के अनुसार फूड पार्क, होमगार्ड और फतेहपुर लाइनों से जुड़े कई फीडरों पर काम किया जा रहा है। इसी वजह से इन इलाकों में बिजली सप्लाई बंद की गई है। बिजली कटौती से फूड पार्क-1, फूड पार्क-2, इंडस्ट्रियल एरिया, भेड़ फार्म, बड़ागांव, रातौर पंप, झांसी तिराहा, इमामबाड़ा, जवाहर कॉलोनी, नीलघर चौराहा, लुधावली, न्यू बस स्टैंड, मनियर और फतेहपुर प्रभावित हुए हैं।
इसके अलावा माधव नगर, गणेश कॉलोनी, नवाब साहब रोड, वर्मा कॉलोनी, टोंगरा रोड, आईटीबीपी गेट, राइन मार्केट, राघवेन्द्र नगर, मास्टर कॉलोनी, मनियर पार्क, बडोदी गांव, पुरानी शिवपुरी, गोविंद नगर, दीनदयाल पुरम, खेडापति कॉलोनी, तुलसी नगर, कृष्ण पुरम, बीएसएनएल, आईटीबीपी, सांची डेयरी, श्रीराम कॉलोनी, पोहरी चौराहा, सिटी सेंटर, बस स्टैंड, मनियर बीज गोदाम और फतेहपुर गांव में भी बिजली नहीं है।
