नागिन 7 के एक्टर नमिक पॉल ने बताया कि क्रिएटिव टीम के विजन को स्क्रीन पर उतारना सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने शो को एक बड़ी जिम्मेदारी कहा। प्रियंका चाहर चौधरी नागिन की भूमिका में हैं।
टीवी की दुनिया की सबसे बड़ी सुपरनैचुरल फ़्रेंचाइज़ी ‘नागिन’ का सातवाँ सीज़न, ‘नागिन 7’, जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। अब तक के छह सीज़न की ज़बरदस्त सफलता के बाद, इस बार दर्शकों की उम्मीदें बहुत बढ़ गई हैं।
नमिक पॉल ने इस बड़े प्रोजेक्ट को सिर्फ़ एक शो नहीं, बल्कि एक “बड़ी ज़िम्मेदारी” बताया है।
