आईपीएल के छक्कों के नये बादशाह वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके

न्यू चंडीगढ़, 27 मई (वार्ता) युवा बल्लेबाज सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का एक आईपीएल सत्र में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सूर्यवंशी अब एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा (60) छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि वे शतकीय रिकार्ड बनाने से तीन रन से चूक गये।

15 साल के सूर्यवंशी ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और मात्र 16 गेंद पर जड़ दिया पचासा। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में सबसे तेज पचास रन बनाने का रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पिछली गेंद पर सूर्यवंशी एक और छक्का मारा और क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 2012 में आईपीएल सत्र में 59 छक्के मारे थे।

सूर्यवंशी ने आईपीएल प्लेऑफ में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक बनाने के सुरेश रैना के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रैना ने 2014 में 16 गेंदों में पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतक पूरा किया था। सूर्यवंशी ने पॉवरप्ले में मात्र 20 गेंद पर ही आठ छक्कों की मदद से 60 रन जड़ दिए। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को लगातार तीन छक्के एक ओवर में मारे।

लेकिन वे आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए सूर्यवंशी, 29 गेंद पर 97 रनों की पारी खेलकर आउट: हुए। वह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद, ऑफ स्टंप की लाइन, कट किया लेकिन डीप थर्ड में लपक लिए गए।

 

 

 

Next Post

इंदौर हनीट्रैप पार्ट-2: भोपाल की डेयरी दुकान से मिले ब्लैकमेलिंग के सबूत, करोड़ों की उगाही का भंडाफोड़

Wed May 27 , 2026
इंदौर:हाई-प्रोफाइल हनीट्रैप पार्ट-2 मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ा ब्रेक मिला है. भोपाल की एक डेयरी दुकान से ब्लैकमेलिंग के पुख्ता सबूत मिलने के बाद गैंग की पूरी साजिश, तरीका और नेटवर्क सामने आ गया है. एडिटेड फोटो और सीक्रेट दस्तावेजों के जरिए करोड़ों की उगाही का खेल चल रहा […]

You May Like

Play sound