खजराना में भी दो तस्कर गिरफ्तार, 4 लाख का माल जब्त

इंदौर: खजराना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों के कब्जे से 10 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स और एक ऑटो रिक्शा सहित करीब 4 लाख रुपए का माल जब्त किया है.जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत खजराना पुलिस ने विशेष टीम बनाकर यह कार्रवाई की. टीम को रंगून गार्डन, स्कीम नंबर 134 के पास दो संदिग्ध युवक ऑटो पर बैठे दिखे.

पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया. तलाशी में उनके पास से 10 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम इरफान उर्फ हामा उम्र 36 साल निवासी खिजराबाद कॉलोनी और गोकुल उम्र 37 साल निवासी गौरी नगर बताए. पुलिस ने इनके पास से करीब 1 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स और 3 लाख रुपए कीमत का ऑटो रिक्शा जब्त किया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और जल्दी पैसा कमाने के लिए सस्ते में ड्रग्स खरीदकर महंगे दामों में बेचते थे. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस रिमांड लेकर अब उनसे ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है.

Next Post

ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, 8 ग्राम ड्रग्स बरामद

Wed Apr 29 , 2026
इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 8 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई जा रही है, बरामद की गई है.पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर में नशे के खिलाफ अभियान […]

You May Like