
जबलपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत रेल्वे स्टेशन में ऑटो चालक ने अपने साथी मिलकर यात्री को डरा धमकाकर 20 हजार रूपए की डिमांड कर डाली। जब मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपित ने चाकू मारकर नगदी लूट ली और दोनों फरार हो गए । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रकरण दर्ज कर पतासाजी मेें जुट गई।
पुलिस के मुताबिक गुरूवार को दिलकेश शाह 25 वर्ष निवासी अमरा थाना माडा जिला सिंगरौली ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वे जबलपुर आया था जबलपुर से पुना महाराष्ट्र जाने के लिये रेल्वे स्टेशन के लिये निकला था तीन पत्ती चौराहा में एक आटो वाले को रोका जिसमे ड्राईवर के अलावा सामने एक और युवक बैठा था, उसने आटो वाले से रेल्वे स्टेशन जाने का पैसा पूछा तो बोला कि 20 रूपये लगेगा। वह आटो में बैठ गया स्टेशन के पास पहुंचा आटो वाले ने स्टेशन के पास वाली रोड में आटो रोका। आटो वाले के साथ बैठा व्यक्ति बोला कि पैसे दे दो तो वह 20 रूपये देने लगा तभी बोले कि 20 हजार रूपये चाहिये, उसने समझाया कि स्टेशन तक आने के लिये 20 रूपये में बात हुई थी तो 20 हजार रूपये मांग रहे हो तो आटो चालक एवं युवक दोनों उसके साथविवाद करने लगे। आटो में बैठे युवक ने चाकू निकालकर बोला कि पैसे दे नहीं तो चाकू मार देंगे। वह भागने लगा तो उक्त युवक ने उसे पकड लिया और चाकू से हमला कर दाहिने तरफ कमर में चोट पहुुंचा दी तथा जबरदस्ती उसके जेब से 500 रूपये निकाल लिये और दोनों आटो में बैठकर भाग गये। पुलिस सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरेापियों की पहचान हो सके।
