बनखेड़ी रेलवे स्टेशन पर चलाई ‘अन्न सेवा’, जरूरतमंदों के चेहरे खिले

बनखेड़ी: नया सवेरा शिक्षा एवं जनकल्याण समिति ने अपने सामाजिक दायित्वों का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बनखेड़ी रेलवे स्टेशन पर ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया। समिति के सदस्यों ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय जरूरतमंदों को गरम भोजन वितरित किया, जिससे लोगों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान देखने को मिली।

यह सेवा केवल भूख मिटाने का प्रयास नहीं, बल्कि समाज में एकता, दया और मानवता को बढ़ावा देने का संदेश भी है। समिति के सदस्यों ने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ भोजन वितरण किया। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इस पहल का स्वागत किया और समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।नया सवेरा शिक्षा एवं जनकल्याण समिति शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से सक्रिय है।

यह अन्न सेवा कार्यक्रम भी समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुँचाने की उसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।कार्यक्रम में विवेक परासर, ताहिर अली, नासिर खान, दिनेश परते, मिथुन प्रजापति सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि समिति हर सप्ताह एक बार लंगर लगाकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

Next Post

दो ऑक्सीजन प्लांट चालू, फिर भी जिला अस्पताल में हर माह छोटे सिलेंडरों पर कर रहे हजारों रुपये खर्च

Thu Dec 4 , 2025
बैतूल: कोरोना काल के वक्त जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। वार्डो में बेड तक आक्सीजन आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई गई।फिर भी अस्पताल को आक्सीजन सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। इस पर हर महीने हजारों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अस्पताल में हर महीने में करीब […]

You May Like