दिया कुमारी बुधवार को प्रस्तुत करेंगी वित्त वर्ष 2026-27 का राज्य बजट

जयपुर 10 फरवरी (वार्ता) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगी।

श्रीमती दिया कुमारी सोलहवीं विधानसभा के पंचम एवं बजट सत्र में बुधवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे सदन में लगातार अपना तीसरा बजट भाषण देंगी। उन्होंने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री कार्यालय में वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप दिया। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया, शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी, शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कुमारपाल गौतम एवं निदेशक वित्त (बजट) बृजेश किशोर शर्मा मौजूद थे।

इसके बाद श्रीमती दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार शाम मुख्यमंत्री कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान श्री गालरिया, श्रीमती टीना सोनी, श्री विशाल, श्री गौतम एवं श्री बृजेश किशोर शर्मा भी मौजूद थे।

 

Next Post

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया 191 रनों का लक्ष्य

Tue Feb 10 , 2026
कोलंबो 10 फरवरी (वार्ता) साहिबजादा फरहान (73) और बाबर आजम (46) की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान ने टी-20 विश्वकप के 12वें मुकाबले अमेरिका को जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान […]

You May Like