उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने व्हाइट टाइगर सफारी का किया भ्रमण

रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू मुकुंदपुर का भ्रमण कर वन्य प्राणियों के लिये वाडों से निर्माण की प्रगति तथा जू की व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

उन्होंने वाक इन एवियरी रेप्टाइल हाउस का निरीक्षण किया. उप मुख्यमंत्री ने जू के नवीन मास्टर प्लान के लेआउट, टाइगर ब्राीडिंग सेंटर के डीपीआर के अनुसार केन्द्रीय चिडिय़ाघर प्राधिकरण नई दिल्ली से अनुमोदन एवं वन्य प्राणियों के आदन-प्रदान के संबंध में समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के वन समिति के सभापति हरीशकांत त्रिपाठी, वन मण्डलाधिकारी मयंक चांदीवाल सहित जू के डायरेक्टर उपस्थित रहे.

Next Post

सुपरमास्टर गेम्स में विनोद राय ने जीता चार गोल्ड दो सिल्वर मेडल

Sun Nov 9 , 2025
सिंगरौली। मास्टर गेम्स एसोशिएसन म.प्र. भोपाल की ओर से दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन आज दिन रविवार को उज्जैन में संपन्न हुआ है। जहां बरगवां महाविद्यालय में पदस्थ जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. विनोद राय ने चार गोल्ड एवं दो सिल्वर मेडल जीत सिंगरौली का नाम रोशन किया है। जानकारी के […]

You May Like