अनुपम खेर ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 41 साल

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता-फिल्मकार अनुपम खेर ने फिल्म इंडस्ट्री में 41 साल पूरे कर लिये हैं।

अनुपम खेर ने वर्ष 1984 में प्रदर्शित फिल्म ‘सारांश’ से फिल्मों में डेब्यू किया था। अनुपम ने फिल्म इंडस्ट्री में 41 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अनुपम ने कहा,25 मई 2025 से 41 साल पहले यानी 25 मई 1984 को मेरी पहली फिल्म ‘सारांश’ रिलीज हुई थी। मुझे फिल्मों में 41 साल हो गए हैं। मैं आपसे बात करना चाहता था, आपको अपने 41 साल के सफर के बारे में बताना चाहता था।

अनुपम ने वीडियो में आगे कहा,मैं 03 जून 1981 को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से निकलकर मुंबई आया था। उसके बाद मैं लखनऊ में पढ़ाता रहा। फिर मैंने तीन साल तक काम की तलाश की और फिर मिस्टर भट्ट ने मुझे सारांश दी। अब 41 साल हो गए- पलकें झपकते गुजर गए। सारांश के 41 साल। यह कितना खूबसूरत सफर रहा है। कितना आभारी सफर रहा है। मेरे सफर में उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन यह बहुत अच्छा रहा है। मैंने कम से कम 544 या 545 फिल्में की हैं। आज मैं सोच रहा था कि इन 41 सालों में मेरे जीवन में क्या बदलाव आया है।

अनुपम खेर इन दिनों फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर चर्चा में हैं। अनुमप खेर ने इस फिल्म का निर्देशन खुद किया है। हाल ही में इस फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। जहां इसे काफी सराहना मिली थी। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Next Post

राकेश रोशन का 75 की उम्र में भी जबरदस्त जोश, दिखाई फिटनेस की झलक

Tue May 27 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता-फिल्मकार राकेश रोशन ने सोशल मीडिया मंच पर अपने वर्कआउट का वीडियो साझा किया है। राकेश रोशन ने इस वीडियो से एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उम्र कभी भी जज़्बे और अनुशासन के आगे बाधा नहीं बन सकती। हाल ही में […]

You May Like

मनोरंजन