राकेश रोशन का 75 की उम्र में भी जबरदस्त जोश, दिखाई फिटनेस की झलक

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता-फिल्मकार राकेश रोशन ने सोशल मीडिया मंच पर अपने वर्कआउट का वीडियो साझा किया है।

राकेश रोशन ने इस वीडियो से एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उम्र कभी भी जज़्बे और अनुशासन के आगे बाधा नहीं बन सकती। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जिम में वर्कआउट करते हुए एक प्रेरणादायक वीडियो साझा किया है, जिसने फैंस और सेलेब्स को समान रूप से प्रभावित किया।

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में राकेश रोशन को बॉक्सिंग ड्रिल्स, लेग वर्कआउट, वेट लिफ्टिंग, और बैटल रोप एक्सरसाइज़ करते हुए देखा गया। वे अपने ट्रेनर के साथ जिम में स्ट्रेचिंग से लेकर हैवी वेट्स के साथ स्क्वाट्स तक हर एक्सरसाइज़ को पूरा जोश और जुनून के साथ करते नजर आए।

राकेश रोशन ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, इससे सिर्फ आप स्वस्थ ही नहीं बल्कि हर दिन खुद को सर्वश्रेष्ठ महसूस करते हैं।उनके इस वीडियो पोस्ट पर अनुपम खेर ने प्रतिक्रिया दी, हर हर महादेव!सुनील शेट्टी ने ‘दिल’ इमोजी भेजकर सराहना व्यक्त की।विकी कौशल के पिता एवं निर्देशक शाम कौशल ने लिखा, क्या बात। बेहद प्रेरणादायक, राकेशजी।

Next Post

मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत का टीजर रिलीज

Tue May 27 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म डकैत का टीजर रिलीज हो गया है। मृणाल ठाकुर, अदिवि सेश और अनुराग कश्यप स्टारर फिल्म डकैत का का धांसू टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म डकैत का निर्देशन शेनिल देव कर रहे हैं। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म […]

You May Like