मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत का टीजर रिलीज

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म डकैत का टीजर रिलीज हो गया है।

मृणाल ठाकुर, अदिवि सेश और अनुराग कश्यप स्टारर फिल्म डकैत का का धांसू टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म डकैत का निर्देशन शेनिल देव कर रहे हैं। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। टीजर में मृणाल, अनुराग और अदिवि का धमाकेदार अंदाज देखने को मिला है।टीजर की शुरुआत होती है मृणाल ठाकुर के इंटेंस लुक से। उसका अतीत उसे बर्बाद करने के लिए उसके पीछे पड़ गया है।

मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म डकैत का टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, एक्स के साथ रीयूनियन। कड़वी? नहीं। विनाशकारी? हां, बिल्कुल।

फिल्म डकैत 25 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म डकैत में मृ़णाल ठाकुर,अदिवि सेश, और अनुराग कश्यप के अलावा प्रकाश राज, जैन मैरी खान, अतुल कुलकर्णी और सुनील जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।

Next Post

कोलेजियम: 3 वरिष्ठ न्यायाधीशों की SC जज के लिए पदोन्नति की सिफारिश 

Tue May 27 , 2025
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने सोमवार 26 मई को हुई बैठक में तीन वरिष्ठ मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीश को सर्वोच्च न्यायालय में बतौर नियुक्त करने की सिफारिश की है। कोलेजियम द्वारा जिन नामों की अनुशंसा की गई है, उनमें न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया (मुख्य न्यायाधीश, कर्नाटक उच्च न्यायालय, मूल […]

You May Like