प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं पर्व: प्रहलाद

सरई । आगामी ईद एवं रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज रविवार को थाना परिसर सरई में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।  बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, प्रतिष्ठित नागरिकों, सर्व समाज के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय पत्रकारों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान आगामी ईद 26 अगस्त एवं रक्षाबंधन 28 अगस्त को लेकर आवश्यक तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और आपसी भाईचारे को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने पर्व के दौरान शांति, कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। थाना प्रभारी सरई प्रहलाद सिंह मसकोले ने कहा कि ईद और रक्षाबंधन दोनों ही प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाले महत्वपूर्ण पर्व हैं।

उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के लोग आपसी सद्भाव, सहयोग और शांतिपूर्ण वातावरण के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और ऐसी कोई गतिविधि न करें, जिससे क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी तथा क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

Next Post

खदान में तैरने लगे दो कैम्पर वाहन

Sun Aug 23 , 2026
सिंगरौली ।एनसीएल परियोजना जयंत के खदान में शनिवार को दो कैम्पर वाहन डूबने लगे। हालांकि इसमें कोई भी हताहत नही हुआ, लेकिन खदान के मार्ग व क्षेत्र में लबालब पानी एवं मलवा जमा होने लगा। यहां तक कि खदान में कार्य कर रहे कैम्पर वाहन के चालक भी वाहन के […]

You May Like