यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित पांच पर प्रकरण दर्ज

रीवा, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के अमहिया स्थित निवास में जबरन घुस कर नारेबाजी और अभद्रता करने के मामले में अमहिया थाना पुलिस ने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित पांच के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है. इसके अलावा अन्य को भी आरोपी बनाया गया है.

जिले की बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था और गांधी मेमोरियल अस्पताल में हुई जच्चा-बच्चा की मौत के बाद कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार चल रहा है. रविवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के अमहिया स्थित आवास में घुस गये थे. नारेबाजी के दौरान अमहिया पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया था और थाने लेकर गई थी. जिस तरह से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, उसको लेकर चारो तरफ निंदा की गई. वही अमहिया पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आधा दर्जन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. बगैर किसी सूचना के यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डिप्टी सीएम के आवास पहुंचे और गेट में चढ़ कर अंदर दाखिल हो गये. जब तक पुलिस को जानकारी हुई तब तक सभी गेट के अंदर पहुंच गये थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर खदेड़ा. सोमवार को फरियादी चेतन तिवारी की शिकायत पर अमहिया पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है. आरोपी अभिषेक परमार, रोहन जान, रवि सुमित सिंह, अनूप सिंह चंदेल, मंजुल त्रिपाठी सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 190, 191 (2), 296 (बी), 333 एवं 323 (2) के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है.

Next Post

विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर राज्य, गांव और नागरिक का विकसित होना जरूरी - राधाकृष्णन

Mon Sep 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश के हर राज्य, गांव और नागरिक का विकसित होना जरूरी है। श्री राधाकृष्णन ने सोमवार को शिलांग में मेघालय सरकार और जनता की ओर से […]

You May Like