ओंकारेश्वर जा रही बस स्पीड ब्रेकर पर उछली, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

इंदौर: सरवटे बस स्टैंड से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए रवाना हुए गुजरात के यात्रियों की बस तिलक नगर थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई. नशे में धुत बस चालक ने पीपल्याहाना चौराहे के पास तेज रफ्तार में स्पीड ब्रेकर पर बस कूदा दी, जिससे बस के भीतर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि कई यात्री सीटों से नीचे गिर पड़े.
बस नवम्बर एमपी 09 एफए 1759 में गुजरात के श्रद्धालु सवार थे.

सरवटे बस स्टैंड से निकलने के बाद ही चालक लापरवाही से बस चला रहा था. यात्रियों ने उसे कई बार धीमी गति से चलाने को कहा, लेकिन उसने अनसुना कर दिया. पीपल्याहाना चौराहे के पास तेज झटके के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद गुस्साए यात्रियों ने बस रुकवाकर चालक को नीचे उतारा, जहां उसके नशे में होने की पुष्टि होने पर यात्रियों ने उसकी पिटाई कर दी. सूचना पर पहुंची तिलक नगर पुलिस ने स्थिति संभाली, घायल महिला को निजी अस्पताल भिजवाया और बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

मेन पेयजल लाइन से हो रहे थे कनेक्शन, बस स्टेण्ड तरफ 40 से 50 कनेक्शन मिले

Sun Jan 25 , 2026
ब्यावरा: नगर में नपा द्वारा अवैध नल कनेक्शन डिसकनेक्ट करने की कार्यवाई की जा रही है, इसी बीच कई ऐसे नल कनेक्शन भी सामने आये है जिनको मेन पेयजल सप्लाई लाइन से किया हुआ था. ऐसे करीब 15 कनेक्शन नपा ने काट दिए है.उल्लेखनीय है कि इंदौर में दूषित पानी […]

You May Like

Play sound