पाकिस्तान के लिए अगले 48 घंटे अहम, मुनीर ने बुलाई 6 जिलों में सेना

पाकिस्तान के पंजाब में बाढ़ का सबसे गंभीर प्रभाव देखा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, भारत से पानी छोड़े जाने के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और आने वाले 48 घंटे बेहद..

पाकिस्तान इस समय भीषण बारिश और बाढ़ संकट से गुजर रहा है। देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने पंजाब प्रांत, खासकर लाहौर और आसपास के इलाकों में गंभीर बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले 48 घंटे बेहद नाजुक होंगे, क्योंकि लगातार हो रही भारी बारिश और भारत के दो बांधों से छोड़े गए पानी ने नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंचा दिया है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि 6 जिलों में हालात संभालने के लिए सेना की तैनाती करनी पड़ी है। बाढ़ का सबसे बड़ा असर पंजाब प्रांत में देखा जा रहा है, जिसे पाकिस्तान की खाद्यान्न आपूर्ति का केंद्र माना जाता है।

पाकिस्तान की कुल 24 करोड़ की आबादी में से आधी से ज्यादा लोग इसी प्रांत में बसे हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, भारत की ओर से छोड़े गए पानी और लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर खतरनाक सीमा तक बढ़ गया है। रावी, चिनाब और सतलुज नदियों में बाढ़ का पानी तेज़ी से फैल रहा है, जिसकी वजह से नरोवाल, सियालकोट और शकरगढ़ इलाकों में दरारें आने लगी हैं। कई जगह पुल बह जाने से संपर्क व्यवस्था भी बाधित हो गई है।

Next Post

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ऑडिट रिपोर्ट के बगैर पूजा समितियों के अनुदान पर रोक लगायी

Wed Aug 27 , 2025
कोलकाता, 27 अगस्त (वार्ता): कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि जो दुर्गा पूजा समितियाँ पिछले राज्य अनुदानों के उपयोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में विफल रहीं हैं, उन्हें इस वर्ष नया मानदेय नहीं मिलेगा। न्यायमूर्ति सुजॉय पाल और न्यायमूर्ति स्मिता दास डे की खंडपीठ ने कहा कि केवल […]

You May Like