स्वीडन ने बाल्टिक समुद्र में केबल को नुकसान पहुंचाने के संदेह में जहाज को किया जब्त

हेलसिंकी, 27 जनवरी (वार्ता) स्वीडिश अभियोजन प्राधिकरण ने लातविया और स्वीडिश द्वीप गोटलैंड को जोड़ने वाले पानी के नीचे फाइबर ऑप्टिक केबल को नुकसान पहुंचाने के संदेह में एक जहाज को जब्त कर लिया है। रविवार देर रात जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

प्राधिकरण ने कहा कि संदिग्ध गंभीर तोड़फोड़ की आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है, हालांकि इसने जहाज का नाम या राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया।

स्वीडिश अखबार ‘एक्सप्रेसन’ के अनुसार, जहाज तेल टैंकर वेज़ेन है, जो माल्टा में पंजीकृत है और रूस से चल रहा है। समुद्री विश्लेषण प्रदाता मरीन ट्रैफिक ने पुष्टि की है कि जहाज वर्तमान में दक्षिणपूर्वी स्वीडन में कार्लस्क्रोना पर लंगर डाले हुए है।

Next Post

चीन ने वार्षिक दो सत्रों को कवर करने के लिए पत्रकारों को किया आमंत्रित

Mon Jan 27 , 2025
बीजिंग, 27 जनवरी (वार्ता) चीन अपने राष्ट्रीय विधायिका और राष्ट्रीय राजनीतिक सलाहकार निकाय के वार्षिक सत्र को कवर करने के लिए स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारों को आमंत्रित कर रहा है। ये दोनों मार्च में आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। नेशनल पीपुल्स […]

You May Like