सिंगरौली: प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मामलों को लेकर जनपद पंचायत चितरंगी की ग्राम पंचायत धरौली में विवाद की स्थिति बन गई है। यह मामला अब स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत धरौली में योजना के तहत पात्रता और आवंटन प्रक्रिया को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता द्वारा इस संबंध में दो बार आवेदन प्रस्तुत किए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, संबंधित मामलों के निराकरण को लेकर संतोषजनक कार्रवाई न होने की बात भी सामने आई है।
मामले को लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं और ग्रामीणों के बीच योजना के क्रियान्वयन को लेकर पारदर्शिता की मांग उठ रही है।इसी बीच, एक अन्य घटनाक्रम में जनपद पंचायत स्तर के एक अधिकारी और एक पत्रकार के बीच फोन पर हुई बातचीत भी चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी चर्चा हुई, जिसे लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।फिलहाल पूरे मामले को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई और स्पष्ट स्थिति सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।
इनका कहना:-
चितरंगी सीईओ से बात करिए। उनको शिकायत बताइए। मेरे संज्ञान में जानकारी आपके द्वारा दी गई है। जांच कराई जाएगी।
अरविंद डामोर
जिपं अतिरिक्त सीईओ, सिंगरौली
इनका कहना:-
मैं अभी बाहर हूं। सोमवार को चितरंगी पहुंच जाऊंगा। पीएम आवास धरौली में शिकायतकर्ता की शिकायत क्लोज कराई गई है और गड़बड़ी हुई है तो इसकी हम जांच कराएंगे। पीसीओ ने जो अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, वह गलत है।
मान सिंह
सीईओ, चितरंगी
