नयी दिल्ली 10 अक्टूबर (वार्ता)पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि वह अपने चार सांसदों के साथ दिल्ली के द्वारका नॉर्थ थाने में धरने पर बैठ गयी हैं।
तृणमूल की नेता ममता बनर्जी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें हिरासत में लेने के बाद करीब दो घंटे तक जेल वैन में घुमाया गया।
उन्होंने कहा, “शाम चार बजे। हमारे चार सांसदों के साथ हमने द्वारका नॉर्थ पुलिस थाने में धरना शुरू कर दिया है, जहां हमें लाया गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन ले जाया गया और दो घंटे तक जेल वैन में घुमाया गया।
उन्होंने कहा कि वह शनिवार रात कोलकाता वापस नहीं लौटेंगी। उन्होंने कहा कि आज युवाओं और अन्य लोगों के साथ जो कुछ हो रहा है, उसके विरोध में वह सोमवार को होने वाले इंडिया गठबंधन मार्च में भी शामिल होंगी।
इससे पहले तृणमूल के पूर्व सांसद साकेत गोखले ने कहा कि सुश्री बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के पांच अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ ने हिरासत में लिया है।
Next Post
डकैती के विरोध में सराफा व्यापारियों ने पूरे दिन बंद रखी दुकाने,अपने आप को असुरक्षित महसुस कर रहें व्यापारी
Sat Oct 10 , 2026
पांढुरना,नगर के गणेश वार्ड की मुख्य सडक़ से लगे विनय ज्वेलर्स की दुकान में बीते रात्रि 6 नकाबपोश डकैतों ने सोने-चांदी के आभुषण लूटने के साथ ही सराफा कारोबारी रमेश खरवड़े के साथ लोहे की राँड से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया जो नागपुर के एक चिकित्सालय […]

You May Like
-
1 month ago
अलर्ट: बरगी बांध के खोले गए 5 गेट
