डकैती के विरोध में सराफा व्यापारियों ने पूरे दिन बंद रखी दुकाने,अपने आप को असुरक्षित महसुस कर रहें व्यापारी

पांढुरना,नगर के गणेश वार्ड की मुख्य सडक़ से लगे विनय ज्वेलर्स की दुकान में बीते रात्रि 6 नकाबपोश डकैतों ने सोने-चांदी के आभुषण लूटने के साथ ही सराफा कारोबारी रमेश खरवड़े के साथ लोहे की राँड से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया जो नागपुर के एक चिकित्सालय मे जिंदगी और मौत से जूझ रहें है,वहीं घटना के बाद डकैत लूट का सामान लेकर फरार हो गए है,नगर के घन्हीं आबादी वाली बस्ती में यह 6 डकैत लगभग एक से डेढ घंटे तक डकैती की घटना को अंदाज देते हुए आसपास के लगे सीसी कैमरे में दिखाई दे रहें,लेकिन इसके बावजूद पुलिस की रात्रि गश्त नहीं होने तथा नगर में लगातार बढ़ती जा रहीं चोरी की घटनाओं को लेकर सराफा अन्य व्यापारियों के साथ ही आम लोगों में भय व्याप्त है,इस घटना के विरोध में शनिवार को नगर के सभी सराफा व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकाने बंद रखी।

सराफा व्यापारियों की मांगों का अन्य व्यापारियों ने भी किया समर्थन 000

नगर के घन्हीं आबादी वाले क्षेत्र में गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात्रि हुई डकैती की इस घटना से सभी भयभीत तथा अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहें है,इस घटना के विरोध में सराफा व्यापारियों द्वारा दुकाने बंद रख नवागत जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती धनगड़ को एक हस्ताक्षरयुक्त पत्र सौंप डकैतों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा सराफा क्षेत्र के साथ ही नगर के रिहायशी क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी के साथ रात्रि गश्त कराने की मांग की है,सराफा व्यापारियों के समर्थन में इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन सहित अन्य व्यापारियों ने भी नवागत जिला एसपी से भेट कर नगर वासियों की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

एसपी ने व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा 000

व्यापारियों की बातों को नवागत एसपी श्रीमती धनगड़ द्वारा सुनते हुए सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा जल्दी ही इन डकैतों को गिरफ्तार करने की भी बात कहीं है।

नवागत एसपी द्वारा पदभार ग्रहण करते ही सर्वप्रथम डकैती वाले घटना स्थल अधीनस्थ विभागीय अधिकारियों के साथ सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पीड़ित पक्ष के साथ ही सराफा व्यापारियों से भी संवाद कर सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

Next Post

रक्षा सचिव सोमवार से चार दिन के साइप्रस और यूनान के दौरे पर

Sat Oct 10 , 2026
नयी दिल्ली 10 अक्टूबर (वार्ता) रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह सोमवार से चार दिन की साइप्रस और यूनान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि इस दौरान दोनों देशों के साथ समुद्री सुरक्षा और रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। यह […]

You May Like