सफलता पूर्वक सर्जरी कर भैंस की जान बचाई, बछड़े का दो मुँह एवं आठ पैर 

अंदड। कल समीप ग्राम खेड़ी खानपुरा में एक बेहद आश्चर्यचकित करने वाला मामला सामने आया। खेड़ी खानपुरा के पशुपालक दिलीप पाटीदार के यहाँ भैंस को प्रसव पीड़ा बड़ने एवं सामान्य प्रसव ना होने स्थिति में पशुपालक दिलीप पाटीदार ने पशुचिकित्सकों की टीम से संपर्क किया । पशुपालन विभाग की टीम ने वहाँ पहुँच कर भेस की गंभीरता पूर्वक जाँच कर सर्जरी कर प्रसव करवाने का निर्णय लिया। सामान्य प्रसव में कठिनाई का कारण गर्भ में पल रहे बछड़े का दो मुँह एवं आठ पैर थे । इस तरीक़े के बछड़े का सामान्य प्रसव संभव नहीं था । डॉक्टर की टीम डा एन एस अखाड़े,डाक्टर संतोष मंडलोई,डाक्टर खेमेन्द्र रोकड़े, डाक्टर सौरभ सोलंकी एवं सहायक पशु चिकित्सक शुभम् वर्मा , तिलक वर्मा ने सर्जरी का फ़ैसला करते हुए । सफलता पूर्वक सर्जरी कर भैंस की जान बचाई। बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे एवं उन्होंने डाक्टर की टीम की सराहना की ।उपसंचालक डाक्टर गुलाब सिंह सोलंकी ने बताया कि एसी दुर्लभ स्थिति में सर्जरी ही उपाय है एवं हमारी टीम ने सफलता पूर्वक अपना कार्य कर कर्तव्य का निर्वहन किया ।

Next Post

जीडीसी कॉलेज की छात्राओं ने कालेज प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu Feb 19 , 2026
रीवा। शासकीय कन्या महाविद्यालय में विभिन्न अनियमितताओं और व्याप्त समस्याओं को लेकर आज छात्राओं ने कालेज प्रबंधन के खिलाफ हल्ला बोला है. छात्राओं ने कालेज प्रबंधन के खिलाफ नालेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन पत्र कॉलेज प्राचार्य को सौपा है. इन छात्राओं ने कहा कि अगर एक सप्ताह […]

You May Like