11 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद बच्चों को मिला स्कूल

सुकमा, 14 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का बड़ेसट्टी पंचायत जो कभी नक्सलियों का गढ़ था वहां अब पहली से पांचवी तक की कक्षाएं शुरू कर दी गई है। गांव में राशन दुकान भी शुरू कर दिया गया है। चार महीने के भीतर गांव तक आने के लिए पक्की सड़क बना दी गई है। पंचायत भवन,छात्रावास और मिडिल स्कूल के लिए भवन बनाने का काम भी शुरू किया गया है।

अप्रैल 2025 को 11 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद इस क्षेत्र को ‘नक्सल-मुक्त’ ग्राम घोषित किया गया था।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि इलवद पंचायत योजना के तहत बड़ेसट्टी को एक करोड़ रुपये का विशेष पैकेज मिला है। अब यहां सड़कें, स्कूल और छात्रावास बन चुके हैं।

गांव के शिक्षक भीमा मड़कामी ने बताया कि पहले यहां स्कूल भवनों को नक्सलियों ने उड़ा दिया था, लेकिन अब बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

स्थानीय दुकानदार मुकेश कुमार ने बताया कि पहले राशन लाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी। लेकिन, अब पक्की सड़कें बनी हैं और राशन दुकान भी बनाया गया है।

Next Post

धूमधाम से मनाई गई हरचठ 

Thu Aug 14 , 2025
जबलपुर। संतान की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना से रखा जाने वाला पारंपरिक पर्व हल षष्ठी (हरछठ) गुरुवार को मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर महुआ की दातून से मुख शुद्ध किया और महुआ (डोरी) की खली से स्नान कर पूजन-अर्चन की तैयारी की […]

You May Like