राशिफल-पंचांग: 14 जुलाई 2026

पंचांग 14 जुलाई 2026:-

रा.मि. 23 संवत् 2083 आषाढ कृष्ण अमावस्या भौमवासरे दिन 3/36, पुनर्वसु नक्षत्रे रात 1/51, व्याघात योगे दिन 1/40, नाग करणे सू.उ. 5/16, सू.अ. 6/44, चन्द्रचार मिथुन रात 8/14 से कर्क, पर्व- स्नानदान श्राद्ध अमावस्या, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 14 जुलाई 2026
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा के क्षेत्र में अरूचि व व्यवधान होगा. अधिकारियों के कोप का सामना करना पडेगा. मित्रों से बैचारिक मतभेद रहेगा. वर्ष के मध्य में प्रियजनों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी. शासन सत्ता का लाभ मिलेगा. नवीनयोजनाओं में पूूॅजी निवेश होगा. वर्ष के अन्त में विवादों का समाधान होगा, स्थिति सामान्य होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन से लाभ होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को सत्ता का सुख रहेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को प्रियजनों का सहयोग सुख रहेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को जमीन जायजाद से लाभ होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों की शिक्षा में रूचि रहेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नवीन योजनाओं में पॅूजी निवेश होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अधिकारी के कोप का सामना करना पडेगा.

————————————————————-

आज का भविष्य- मंगलवार 14 जुलाई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य और गौरवर्ण होगा. दुबला पतला फुर्तीला, होगा. अपने मन की बात दूसरों पर जल्दी प्रकट नहीं करेगा. बु़िद्धमान और विवेकी होगा. माता पिता का भक्त होगा. इनके मित्रों की संख्या अधिक रहेगी. अपने मन की बात दूसरों को व्यक्त नहीं करेगा.

————————————————————-

मेष- अनुभवी लोगों का साथ लाभकारी रहेगा, प्रापर्टी संबंधी कार्य बनेंगे, राजकीय क्षेत्र में सफलता प्राप्त हागी, पारिवारिक मतभेदों से बचें. समय पर लाभ प्राप्त होगा.

वृषभ- निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी होगी, साझेदारी से लाभ होगा, धार्मिक एवं आर्थिक कार्य बनेगा, मन में शांति और संतोष का अनुभव होगा.

मिथुन- अटकी तरक्की मिलने का योग है, खोई हुई प्रतिष्ठा हासल करने में सफल होंगे, जमकर जायजाद के कार्यो में सफलता मिलेगी, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा.

कर्क- रूकी योजनाओं पर खर्च की संभावना है, दौड़धूप करके निजी कार्य करवा लेंगे, व्यापार व्यवसाय को वृषभे बढ़ाने का प्रयास करें, मांगलिक कार्यों पर विचार होगा.

सिंह- अधिकारियों के मेलजोल का लाभ मिलेगा, कारोबारी यात्रा सफल रहेगी, किसी कार्य में परिश्रम अधिक करना होगा, मानसिक रूप से सुख और संतोष का अनुभव होगा.

कन्या- समय पर कार्य पूरा न होने पर निराशा होगी, भाग्य के भरोसे अवसर गवां देंगे, पारिवारिक मतभेद रहेगा, यथेष्ठ सावधानी रखकर कार्य करें, संयम रखें.

तुला- मित्र मण्डली के सहयोग से काम में आसानी होगी, अपनों का व्यवहार दुखी करेगा. वाहन चलाते समय यथेष्ठ सतर्कता वांछनीय. यश प्रतिष्ठा बनी रहेगी.

वृश्चिक- विवादित मामले आपकी पहल से हल हो सकते हैं, अनुभवी लोगों से लाभ होगा, साहस पराक्रम में वृद्धि होगी, मान सम्मान प्राप्त होगा, पुमकर समस्या हल होगी.

धनु- व्यापारिक लेनदेन के पुराने मामले सुलझने से मन में संतोष रहेगा, कौटृम्बिक मामलों में सावधानी रखें, संतान की चिंता रह सकती हैं, कम लाभ में भी संतोष रहेगा.

मकर- भाग्योदय के अवसर मिलेंगे, सहयोगियों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, मन में संतोष रहेगा, परिश्रम की अधिकता रहेगी, मान सम्मान प्राप्त होगा.

कुम्भ- कार्यस्थल पर अपमान का भय है, तनाव की स्थिति में फैसला नहीं ले पायेंगे. राजकीय क्षेत्र में यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. अच्छे अवसरों का लाभ मिलेगा.

मीन- जोखिम के कायों से दूर रहें, व्यापारिक साझेदारी लाभदायी हो सकती है, अतिथि वृषभमन होगा, अनसोचे कार्यों में व्यस्तता रहेगी, झूठ आरोपों से बचें.

————————————————————-

व्यापार-भविष्य:

आषाढ कृष्ण अमावस्या को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, लोहा, निकल, आदि वस्तुओं में नरमी की चाल चलेगी. सरसों, अरंडी, अलसी, मॅूग, मोठ, के भाव में तेजी होगी. जीरा, धनियां, लालमिर्च पूर्ववत रहेंगे. भाग्यांक 1487 है.

————————————————————-

Next Post

समयबद्ध सेवा ही सुशासन की वास्तविक पहचान

Tue Jul 14 , 2026
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम में किया गया नया संशोधन प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. अब यदि किसी सेवा का निर्धारित समय सीमा में निराकरण नहीं होता है, तो नागरिक के अपील करने का इंतजार नहीं किया जाएगा. समय सीमा […]

You May Like