अनंत चतुर्दशी पर बिजली व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

इंदौर:अनंत चतुर्दशी पर 25 सितंबर को निकलने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन झांकी चल समारोह को लेकर बिजली कंपनी ने कमर कस ली है. झांकी मार्ग पर बिजली से जुड़े इंतजामों को दुरुस्त करने का काम पिछले दस दिनों से जारी है. समारोह के दिन किसी भी विद्युत आपात स्थिति से निपटने के लिए 30 इंजीनियरों सहित करीब 180 बिजली कार्मिक मैदान में तैनात रहेंगे.

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर शहर वृत्त के अधीक्षण यंत्री मनेंद्र गर्ग ने बताया कि मिल क्षेत्र से बजाजखाना तक करीब 7 किलोमीटर लंबे झांकी मार्ग पर उच्चदाब और निम्नदाब लाइनों का निरीक्षण कर आवश्यक संधारण कार्य किए गए हैं.

ट्रांसफार्मर बॉक्स से लेकर तारों की ऊंचाई तक जांच
झांकी मार्ग पर ट्रांसफार्मरों के बॉक्स और ढक्कनों को दुरुस्त करने के साथ जरूरत के अनुसार नए बॉक्स व ढक्कन लगाए गए हैं. विद्युत केबल और तारों की ऊंचाई की भी समीक्षा की गई है. जहां आवश्यकता थी, वहां तारों को पर्याप्त ऊंचाई पर किया गया है. बारिश के चलते बिजली के पोल, केबल और ट्रांसफार्मरों पर झुकी पेड़ों की शाखाओं को हटाने के लिए भी विशेष अभियान चलाया गया है. विद्युत जोन कार्यालयों की टीमें इन कार्यों में लगी रही हैं.

बजाजखाना में कंट्रोल सेंटर से होगी निगरानी
झांकी चल समारोह के दौरान बिजली व्यवस्था की निगरानी और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए जवाहर मार्ग के पास बजाजखाना सब स्टेशन पर अस्थायी बिजली कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा. यहां से झांकी मार्ग की विद्युत व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी. गर्ग ने बताया कि कलेक्टर, पुलिस आयुक्त और नगर निगम की टीम के निरीक्षण के दौरान सामने आए बिजली संबंधी कार्यों को भी पूरा किया गया है. समारोह के दौरान बिजली कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी अलग-अलग स्थानों पर मौजूद रहेंगे, ताकि किसी भी तरह की विद्युत समस्या होने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके. 25 सितंबर को होने वाले झांकी चल समारोह के दौरान बिजली व्यवस्था को लेकर कंपनी ने उच्चदाब और निम्नदाब दोनों स्तरों पर अतिरिक्त अमला तैयार रखा है।

Next Post

बैंक्वेट बिजनेस में प्रिज्म के वेडिंग्ज का बड़ा दांव, 2026 तक नेटवर्क में शामिल होंगे 50 वेन्यू

Wed Sep 23 , 2026
Weedingz Expansion: मुंबई, वेडिंग्ज ने 2026 तक देशभर में 50 कंपनी-सर्विस्ड बैंक्वेट वेन्यू जोड़ने की योजना बनाई है। गुरुग्राम, कोलकाता, जयपुर, गाजियाबाद, पटना और मुंबई जैसे शहरों में विस्तार का लक्ष्य है। प्रिज्म के वेडिंग्स और इवेंट्स बिजनेस, वेडिंग्ज ने 2026 में देश के प्रमुख शहरों में अपने कंपनी-सर्विस्ड बैंक्वेट्स […]

You May Like

Play sound