भेड़िए का हमला, युवक ने दबोचकर बचाई जान, ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

खंडवा: पंधाना क्षेत्र के खोदरी गांव में शुक्रवार रात भेड़िए के हमले से दहशत फैल गई। हमले में तीन युवक घायल हो गए, जबकि भेड़िए ने दो बकरियों को मार डाला।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे विजय बारे गांव के पास तालाब किनारे गया था, तभी झाड़ियों में छिपे भेड़िए ने उस पर हमला कर दिया। उसकी नाक और पैर में गंभीर चोट आई। इसके बाद भेड़िया गांव की ओर बढ़ा और दो बकरियों को मार डाला।

शोर सुनकर रोशन गोलकर मौके पर पहुंचा, लेकिन वह भी हमले में घायल हो गया।इसी दौरान संदीप गोरमाड़े ने साहस दिखाते हुए भेड़िए को पकड़ लिया और उसे अपने शरीर के नीचे दबाकर काबू में कर लिया। काटने के बावजूद उसने भेड़िए को नहीं छोड़ा। बाद में पहुंचे ग्रामीणों ने भेड़िए को रस्सी से बांध दिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।

घटना में घायल तीनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विजय बारे की हालत गंभीर बनी हुई है।वन विभाग के अनुसार, सूचना पर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भेड़िए का शव बरामद नहीं हो सका। मामले की जांच जारी है।

Next Post

इंद्रा कॉलोनी में करंट से विवाहिता की मौत, पानी भर रही थी

Sun Apr 19 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र स्थित इंद्रा कॉलोनी में पानी भरते समय टिल्लू में करंट आने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान गुड़िया खान […]

You May Like