कम्पू कोठी स्थित आरक्षण काउंटर की समय-सारणी में बदलाव, अब एक ही शिफ्ट में होगा संचालन

ग्वालियर। कम्पू कोठी ग्वालियर पर संचालित रेल आरक्षण केन्द्र के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। रेल प्रशासन द्वारा काउंटर के कार्यभार का आकलन किया गया, जिसमें पाया गया कि दो शिफ्टों में संचालन की आवश्यकता नहीं है।

वर्तमान में यह पीआरएस काउंटर दो शिफ्टों में संचालित हो रहा है। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक चलती है। कार्यभार आकलन रिपोर्ट के बाद सक्षम अधिकारी के अनुमोदन से काउंटर के समय में संशोधन किया गया है। अब इस काउंटर को केवल एक ही शिफ्ट में संचालित किया जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत 12 अक्टूबर से कम्पू कोठी स्थित पीआरएस काउंटर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ही खुलेगा। 4 बजे के बाद आरक्षण संबंधी कार्य बंद रहेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस बदलाव से संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा। यात्रियों से अपील है कि वे नई समय-सारणी के अनुसार ही आरक्षण केन्द्र पर पहुंचें, ताकि उन्हें असुविधा न हो।

Next Post

बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण 15 से 17 अक्टूबर तक

Sat Oct 10 , 2026
. ग्वालियर। बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मविश्वासी, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब एवं दुर्वांकुर लोक कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में 15, 16 एवं 17 अक्टूबर को शासकीय केआरजी कॉलेज, ग्वालियर में तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष प्रशिक्षण […]

You May Like