.
ग्वालियर। बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मविश्वासी, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब एवं दुर्वांकुर लोक कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में 15, 16 एवं 17 अक्टूबर को शासकीय केआरजी कॉलेज, ग्वालियर में तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस विशेष प्रशिक्षण के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बलवंत सिंह देवड़ा विशेष रूप से पहली बार ग्वालियर आ रहे हैं। उनके द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण का आयोजन दो बैचों में किया जाएगा। प्रथम बैच प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा द्वितीय बैच दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक संचालित होगा। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
कार्यक्रम के संबंध में जिवाजी क्लब, ग्वालियर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य एवं तैयारियों की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी।
इस अवसर पर रोटरी की ओर से असिस्टेंट गवर्नर गजेन्द्र सिंह कुशवाह, अध्यक्ष विवेक तिवारी, सचिव जितेंद्र भदौरिया, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव, पास्ट प्रेसिडेंट शरद भारद्वाज, पास्ट प्रेसिडेंट राकेश अग्रवाल एवं प्रशांत भदौरिया उपस्थित रहे।
