
सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत सहुआर महान नदी से आज दिन शुक्रवार को पुलिस ने अवैध रेत लोड एक हाईवा वाहन को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार रेत व हाईवा वाहन की कीमत तकरीबन 15 लाख रूपये आंकी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना जियावन की गठित विशेष टीम द्वारा आज दिन शुक्रवार 6 जून को मुस्तबिर की सूचना पर से रेड की कार्यवाई करते हुये ग्राम सहुआर महान नदी से बिना नम्बर हाईवा का चालक द्वारा मय अवैध रेता लोड कीमत 15 लाख 18 हजार रूपये का बिक्री के लिये परिवहन करते पाने जाने पर खनिज अधिनियम के तहत हाईवा जप्त किया। जिसे थाना परिसर सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।
