
इंदौर. लसूडिया थाना क्षेत्र में स्थित कोको फार्म हाउस पर व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर सुनियोजित तरीके से हमला किया था. वारदात में उपयोग की गई एक्सयूवी 500 कार, बेसबॉल बैट, लोहे की चैन-स्पॉकेट कवर और डंडे आदि भी जब्त कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
लसूडिया थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि घटना 5 जून को सामने आई थी जब घायल अवस्था में राहुल हजारी को राजश्री अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया था, पुलिस को अस्पताल से सूचना मिलने के बाद घायल का बयान दर्ज किए, राहुल ने बताया कि उसका कोमल शुक्ला से विवाद हुआ था, जिसके बाद कोमल का भाई मोहक उर्फ मोनू शुक्ला अपने पांच साथियों के साथ फार्महाउस पर आया और उस पर हमला कर दिया. हमलावर एक्सयूवी 500 कार में आए और फार्महाउस का गेट खुलवाकर भीतर घुसे. उन्होंने राहुल पर बेसबॉल बैट, बांस के डंडे और लोहे की चैन से हमला किया. सिर, आंख, गाल और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं. बचाव में आए भतीजे और महिला कर्मचारी को भी चोट पहुंची. फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान हुई. मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने न्यू लोहमंडी में घेराबंदी कर एक्सयूवी का पीछा किया. आरोपियों की गाड़ी दीवार से टकरा गई, जिससे भागते समय उनके हाथ-पैर में चोट आई. पुलिस की गिरफ्त में आए 38 वर्षीय मोहक उर्फ मोनू शुक्ला को गिरफ्तार किया हैं, मोनू थाना क्षेत्र की स्कीम नम्बर 78 में रहता है, उसके उपर पहले से हत्या, मारपीट सहित सात गंभीर अपराध दर्ज है. वहीं परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले 40 वर्षीय अनिल वरवेल को भी गिरफ्तार किया हैं, अनिल पर भी जुए और मारपीट के कई मामले दर्ज है, इसी तरह 33 वर्षीय कालू गिर निवासी झुग्गी एबी रोड, मूल निवासी खंडवा के साथ 30 वर्षीय संदीप बागले, 25 वर्षीय राजदीप नायक निवासी एमआर-11 लसूडिया वाहन का मालिक, उस पर भी पूर्व में प्रकरण दर्ज है. को गिरफ्तार किया है.
