स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य: रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 06 जून (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में हर नागरिक को शुद्ध और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के हमारे प्रयासों के तहत वाटर एटीएम की सुविधा का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने यहां शालीमार बाग में वाटर एटीएम का उद्घाटन करने के बाद कहा कि दिल्ली को बेहतर और स्वच्छ बनाना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली में हजारों प्याऊ लगाने का लक्ष्य है ताकि लोगों को स्वच्छ जल पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में वाटर कूलर या वाटर एटीएम लगाया जाएगा जिसका लाभ बच्चे भी लेंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली को बेहतर और सुंदर बनाना है। पहली की सरकार अपने शिक्षा माॅडल को ही सबसे अच्छा मानती थी लेकिन कमजोर बच्चों को स्कूल से बाहर निकाल दिया जाता था। उन्होंने कहा कि आज भी हैदरपुर इलाके में एक भी साइंस का स्कूल नहीं है। इस इलाके के बच्चों को साइंस पढने के लिए दूसरे इलाके में जाना पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जर्जर स्कूलों को ठीक करने के निर्देश दिये है और 175 डिजिटल लाइब्रेरी खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि दसवीं में अच्छे नंबरों से पास करने वाले बारह सौ बच्चों को लैपटाप दिया जाएगा।

Next Post

भाजपा सरकारों में जनसेवा का भाव है-विष्णुदत्त

Fri Jun 6 , 2025
भोपाल, 06 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त ने कहा कि पार्टी को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लगातार जनता का समर्थन इसलिए मिलता है क्योंकि हमारी सरकारों में सेवा का भाव है। श्री शर्मा आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले की कार्यशाला को संबोधित कर […]

You May Like