शादी के कार्यक्रम में नाबालिग की गलती से गोली चली, 5 घायल

इंदौर: राउ थाना क्षेत्र के नयापुरा इलाके में सोमवार शाम एक शादी समारोह लौटने के दौरान अचानक गोली चलने की घटना सामने आई. घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की जांच पुलिस कर रही है.पुलिस के मुताबिक, यह घटना शादी से लौटते समय हुई. विहीप नेता नंदकिशोर जाट की बेटी के माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन था और सभी लोग सीतलामाता मंदिर से कार्यक्रम स्थल की ओर लौट रहे थे.

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने के लिए नंदकिशोर ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक मंगवाई थी. वहीं, पुलिस को यह जानकारी मिली कि बंदूक देते समय एक 12 वर्षीय किशोर के हाथ से गलती से ट्रिगर दब गया, जिससे गोली चल गई और उसके छर्रे आसपास खड़े लोगों को लग गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली चलने के बाद अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा शुरू कर दी गई है.

पुलिस ने घायल लोगों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है और बताया है कि सभी की हालत स्थिर है. राउ थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया कि घटना में इस्तेमाल हुई बंदूक लाइसेंसी है और घटना नाबालिग द्वारा गलती से ट्रिगर दब जाने से होने की प्राथमिक जानकारी सामने आ रही है. बहरहाल, पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. पुलिस ने जोर देकर कहा कि घटना दंगा या जानबूझकर फायरिंग नहीं लगती, बल्कि गोली चलने की प्राथमिक वजह आकस्मिक त्रुटि प्रतीत होती है. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयान तलब कर लिए हैं. साथ ही घायलों के मेडिकल रिकॉर्ड भी पुलिस कब्जे में ले चुकी है. फिलहाल राउ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

Next Post

गणतंत्र दिवस पर नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक

Wed Jan 28 , 2026
भैरूंदा। तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम डीमावर में शासकीय स्कूल के अतिथि शिक्षक शराब के नशे में गणतंत्र दिवस मनाने पहुंचे. यह घटना उस समय उजागर हुई जब गांव के कुछ युवाओं ने इन शिक्षक को रंगे हाथ शराब के नशे में धूत पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार स्कूल में […]

You May Like