कश्मीर में तिरंगा आन- बान और शान के साथ लहराते हुए देखना सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय: नवीन

नयी दिल्ली 12 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को कहा कि कश्मीर में तिरंगा आन- बान और शान के साथ लहराता हुआ नजर आ रहा है जो सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है।

श्री नवीन आज यहां कर्तव्य पथ पर आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता भी उपस्थित थीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कहा कि 2011 में जब श्रीनगर के लाल चौक पर देश का तिरंगा लहराने पर सवाल उठते थे, तो देश के करोड़ों युवाओं के दिल में दर्द होता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय संविधान में शामिल कश्मीर से संबंधित अनुच्छे 370 को समाप्त किया और सही मायने में जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया है। उन्होंने कहा, “आज कश्मीर में तिरंगा आन- बान और शान के साथ लहराता हुआ नजर आ रहा है। यह हम सब भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है।”

उन्होंने कहा, “आज मुझे इस बात की खुशी है कि जब हम 80वें स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं तो वंदे मातरम के भी 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस वर्ष लाल किले की प्राचीर से वंदे मातरम का वो जयघोष सुनाई देगा, जिस जयघोष ने हमारे देश को आजादी दिलाई। हमारे वीर सपूतों ने अपने जीवन की आहुति हंसते-हंसते दी। उन्होंने कभी भी अपने जीवन की चिंता नहीं की बल्कि भारत की शान की चिंता की, भारत के तिरंगे की चिंता की।”

.....

Next Post

मेल सर्जरी वार्ड में चिकित्सक-स्टॉफ से अभद्रता सिविल सर्जन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग

Wed Aug 12 , 2026
सतना : मारपीट के प्रकरण के बाद अस्पताल में भर्ती मरीज और तीमारदारों को गांजा पीता देख जब स्टाफ ने मना किया तो अपनी गलती मानने के बजाए उन्होंने वार्ड स्टाफ और चिकित्सक के साथ अभद्रता और धमकी देनी शुरु कर दी. जिसे देखते हुए चिकित्सकों द्वारा सिविल सर्जन से […]

You May Like