सीएम डॉ यादव ने बालासाहब देवरस और राजमाता जीजाबाई को पुण्यतिथि पर किया नमन


भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक बालासाहब देवरस की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर संदेश जारी कर कहा कि देवरस का जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए समर्पित रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन का व्यापक विस्तार हुआ और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राष्ट्रहित के कार्यों से जुड़े। मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
डॉ यादव ने राष्ट्रभक्ति और संस्कारों की प्रतीक राजमाता जीजाबाई की पुण्यतिथि पर भी नमन किया। उन्होंने कहा कि जीजाबाई ने वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज का निर्माण कर राष्ट्र को गौरवशाली नेतृत्व दिया। उनके द्वारा दिए गए स्वराज, राष्ट्रधर्म, सुशासन और जनकल्याण के संस्कार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।

Next Post

जिले के 33 ग्राम पंचायत सचिवों का स्थानान्तरण

Wed Jun 17 , 2026
रीवा: जिले में 33 ग्राम पंचायत सचिवों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं. इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित स्थानांतरण नीति 2026 के प्रावधानों के अनुसार स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है.स्थानांतरण एक ही जनपद पंचायत के […]

You May Like