भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतें, सरकार के स्मार्ट सिटी मॉडल की सच्चाई बयां कर रही: राहुल गांधी

इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से प्रभावित लोगों से लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों का दुख साझा करते हुए कहा कि इस त्रासदी में कई परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है, जबकि अनेक लोग गंभीर रूप से बीमार हैं।राहुल गांधी ने कहा कि देश को स्मार्ट सिटी देने का वादा किया गया था, लेकिन इंदौर की स्थिति इस मॉडल की सच्चाई उजागर करती है, जहां लोगों को पीने के लिए साफ पानी तक उपलब्ध नहीं है और उन्हें डर के माहौल में जीना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दूषित पानी के कारण हुई मौतें सरकार के कथित अर्बन मॉडल की विफलता को दर्शाती हैं।उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल इंदौर तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य शहरों में भी लोगों को साफ पानी और स्वच्छ हवा नहीं मिल पा रही है। जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन इस मामले में सरकार पूरी तरह असफल रही है।

राहुल गांधी ने सरकार से इस मामले की जिम्मेदारी लेने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात सरकार की लापरवाही का परिणाम हैं और जब तक भागीरथपुरा में साफ पानी की स्थायी व्यवस्था नहीं होती, तब तक जनता का संघर्ष जारी रहेगा।नेता प्रतिपक्ष ने कहा,आज भी यहां लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है। जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना सरकार का दायित्व है। नेता विपक्ष होने के नाते पीड़ितों की आवाज उठाना मेरी जिम्मेदारी है और मैं उनके साथ खड़ा हूं।

Next Post

स्कूल की आड़ में नशे का जाल: भोपाल ड्रग केस में हाई-प्रोफाइल कनेक्शन बेनकाब

Sat Jan 17 , 2026
भोपाल: ड्रग नेटवर्क मामले में सेंट माइकल स्कूल, इब्राहिमपुरा के संचालक-प्रिंसिपल आबान शकील की गिरफ्तारी के बाद जांच की दिशा अब एक बड़े और संगठित नेटवर्क की ओर मुड़ गई है। क्राइम ब्रांच की पड़ताल में सामने आया है कि यह मामला सिर्फ नशे की तस्करी तक सीमित नहीं, बल्कि […]

You May Like

मनोरंजन