कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षाओं का लिया जायजा

रीवा। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश की कक्षा दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं जारी हैं. इस क्रम में कक्षा दसवीं के विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र की परीक्षा ली गई. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शासकीय मार्तण्ड उमावि उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक परीक्षा केन्द्र का दौरा करके बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लिया. कलेक्टर ने केन्द्राध्यक्ष तथा सहायक केन्द्राध्यक्ष से परीक्षाओं के संबंध में जानकारी ली. कलेक्टर ने प्राचार्य को परीक्षा केन्द्र परिसर में नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान शेष बचे प्रश्नपत्र बिना सीलबंद लिफाफे में पाए गए. कलेक्टर ने कहा कि प्रश्नपत्र वितरित करने के बाद शेष प्रश्नपत्र तत्काल लिफाफे में सीलबंद करके पेटी में सुरक्षित रखें. परीक्षा केन्द्र परिसर में मोबाइल फोन के प्रतिबंध का कठोरता से पालन कराएं. माध्यमिक शिक्षा मण्डल से अनुमति प्राप्त व्यक्ति के अलावा कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन के साथ परीक्षा केन्द्र परिसर में प्रवेश न करे. शिक्षक भी मोबाइल फोन लेकर केन्द्र में न जाएं. कलेक्टर ने प्राचार्य को परीक्षा केन्द्र की व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए. कक्षा दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यालय परीक्षा केन्द्र में एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा. कलेक्टर के साथ-साथ एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर सुरभि जैन, तहसीलदार हुजूर शिवशंकर शुक्ला ने भी विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया.

Next Post

10 दिन चला विधानसभा का बजट सत्र, 62 घंटे चली कार्रवाई; अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Fri Feb 27 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के फरवरी-मार्च 2026 बजट सत्र के समापन पर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सोलहवीं विधानसभा के नवम् सत्र में कुल 10 बैठकें हुईं, जिनमें विधायी, वित्तीय और लोक महत्व के अनेक कार्य संपन्न हुए। सत्र के दौरान 3478 प्रश्न प्राप्त हुए, जिनमें 1750 तारांकित और […]

You May Like