10 दिन चला विधानसभा का बजट सत्र, 62 घंटे चली कार्रवाई; अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के फरवरी-मार्च 2026 बजट सत्र के समापन पर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सोलहवीं विधानसभा के नवम् सत्र में कुल 10 बैठकें हुईं, जिनमें विधायी, वित्तीय और लोक महत्व के अनेक कार्य संपन्न हुए।

सत्र के दौरान 3478 प्रश्न प्राप्त हुए, जिनमें 1750 तारांकित और 1728 अतारांकित थे। 902 ध्यानाकर्षण, 337 शून्यकाल सूचनाएँ और 771 याचिकाएँ भी आईं। गौ-संरक्षण, आवारा श्वानों की घटनाएँ, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पेयजल और अधोसंरचना जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

सदन ने वर्ष 2026-27 का आय-व्ययक पारित कर 2025-26 की तृतीय अनुपूरक मांगों को मंजूरी दी। 1 शासकीय विधेयक, 6 अशासकीय एवं 1 संविहित संकल्प भी पारित हुए। राज्यपाल अभिभाषण पर 9 घंटे 5 मिनट और बजट पर 1 घंटा 44 मिनट चर्चा हुई।

ई-विधान परियोजना के तहत बजट दस्तावेज ई-बजट के रूप में टैबलेट पर उपलब्ध कराए गए। अध्यक्ष ने सभी दलों, मीडिया व अधिकारियों का आभार जताते हुए होली, रंगपंचमी, गुड़ी पड़वा, चैती चांद, ईद-उल-फितर, राम नवमी और महावीर जयंती की शुभकामनाएँ दीं।

Next Post

मप्र पुलिस के 43वें बैच की पासिंग आउट परेड, 17 नए डीएसपी को मिली वर्दी

Fri Feb 27 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को मध्यप्रदेश पुलिस के 43वें बैच की पासिंग आउट परेड समारोहपूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली। पुलिस महानिदेशक ने […]

You May Like