सतना : मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रविवार की सुबह हुए सडक़ हादसे में आधा दर्जन दर्शनार्थी घायल हो गए. घायलों में से 2 को गंभीर चोट आने के कारण जिला चिकित्सालय सतना रेफर किया गया है. टायर फटने से बेकाबू कार का डिवाइडर से टकरा जाने करे हादसे का कारण बताया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार कार क्र. बीआर 24 एएन 8728 रविवार की सुबह जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर अमरपाटन क्षेत्र के बारी मोड़ के निकट पहुंची वैसे ही उसका अगला टायर अचानक फूट गया. टायर फूटने के कारण तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई.
हलांकि चालक द्वारा संभालने का प्रयास किया गया लेकिन इसके बावजूद भी वह देखते ही देखते डिवाइडर से जा टकराई. घटना हाकती देख आस पास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. इसी कड़ी में कार सवार घायलों को किसी तरह बाहर निकालते हुए हाइवे एंबुलेंस के जरिए अमरपाटन स्थित सिविल अस्पताल लाया गया. जहां पर घायलों की पहचान मृत्युंजय सिंह, नागेंद्र सिंह, कृष्णा शाह, अमन राज सिंह, कृष्ण नंदन सिंह और बलराम सिंह सभी निवासी रोहतास के तौर पर हुई. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर तौर पर चोटिल दो लोगों को आगे के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया.
उज्जैन से लौट रहे थे.
घायल यात्रियों ने बताया कि वे सभी बिहार के रोहतास जिले से उज्जैन स्थिम भगवान महाकाल के दर्शन के लिए गए थे. जहां पर दर्शन पूजन के उपरांत वे सभी वापस लौट रहे थे. लेकिन कार जैसे ही मोड़ के निकट पहुंची वैसे ही उसका अगला टायर अचानक फूट गया. वहीं पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है.
