छात्र को डरा धमका कर युवक करता था वसूली

जबलपुर । जय प्रकाश नगर निवासी एक स्कूूल छात्र को डरा धमका कर युवक अवैध वसूली करता था। अब पैसे न मिलने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसके बाद अब मामले की रिपोर्ट अधारताल थाने में दर्ज कराई गई है।

पुलिस के मुताबिक ज्येष्ठ ठाकुर 16 वर्ष निवासी जयप्रकाश नगर बाबा बगिया अधारताल कक्षा दसवीं की छात्र है। 1 वर्ष से उसकी प्रिंस चौधरी निवासी संस्कार कालोनी से जान पहचान हुई थी। प्रिंस चौधरी आते जाते समय उसे परेशान कर खर्च करने के लिये पैसों की मांग करता है उसने डर के कारण प्रिंस केा पैसे भी दिये है। शाम 4-30 बजे संस्कार कॉलोनी के पास प्रिंस चौधरी मिला और उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

Next Post

मोबाइल हुआ हैक, खाते से उड़े 30 हजार

Tue Sep 29 , 2026
जबलपुर । खमरिया थाना अंतर्गत पिपरिया निवासी युवक का मोबाइल अचानक हैक हो गया और खाते से सीधे 30 हजार रूपए पार हो गए। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है । पुलिस के मुताबिक अभिषेक महोबिया 25 वर्ष निवासी कुंडम रोड पिपरिया ने रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like