पुराने स्कूल की ईंटों से बन रही नई बाउंड्रीवाल, साईखेड़ा में ग्रामीणों ने घेरा तहसील कार्यालय

साईखेड़ा: शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल साईखेड़ा में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने स्कूल प्राचार्य पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के पुराने शासकीय भवन को तुड़वाकर उसकी ईंटों एवं अन्य निर्माण सामग्री का उपयोग नए स्कूल की बाउंड्रीवाल निर्माण में किया है।इस संबंध में बुधवार को ग्रामीणों ने सिलवानी तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार सुधीर कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, कलेक्टर रायसेन, एसडीएम एवं जिला शिक्षा अधिकारी के नाम संबोधित किया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी शासकीय भवन को तोड़ने और उसकी सामग्री के उपयोग के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य होती है। बिना अनुमति किए गए इस कार्य को उन्होंने नियमों के विरुद्ध बताते हुए शासकीय संपत्ति के दुरुपयोग की आशंका जताई है।
ग्रामीणों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में विक्रम सिंह, वीरेंद्र रघुवंशी, मोहित सहित अन्य ग्रामवासी शामिल रहे।
इनका कहना है
तहसीलदार सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दिया गया ज्ञापन उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है। वहां से प्राप्त निर्देशों के अनुसार नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी

Next Post

केन-बेतवा परियोजना के विरोध में किसानों का धरना, निर्माण कार्य ठप

Thu Apr 16 , 2026
बिजावर: केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। ग्राम ढोढन और पलकोंआ के हजारों किसान पिछले 10 दिनों से धरने पर बैठे हैं, जिसके चलते बांध निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया है और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी भी मौके से लौट चुके […]

You May Like