सदियों पुरानी परंपरा: सूर्योदय के पूर्व ही जाम नदी में लगाया पलास वृक्ष रूपी झंडा

पांढुरना। शुक्रवार को सूर्याेदय के पूर्व ही सावरगांव तथा पांढुरना पक्ष के लोगों की मौजूदगी में गोटमार स्थल जाम नदी के बीचों बीच पलाश वृक्ष रूपी झंडा लगा दिया गया है,वहीं सुबह 7 बजे से 10:20 बजे तक नगर सहित क्षेत्र के दूर दराज के ग्रामों के सैकड़ों लोग जिसमें महिला,पुरूष,वृध्दजन,नन्हें-मुन्हें बच्चों ने गोटमार स्थल पहुचकर अपनी-अपनी मन्नत के अनुरूप नदी के बीच लगे इस पलाश वृक्ष रूपी झंड़े तथा किल्ले पर स्थित मां चंडिक़ा के मंदिर में विधिवत पुजा-अर्चना की गई,लोगों की आस्था देखते ही बन रहीं थी,आज सुबह से ही मौसम पूरी तरह साफ है,जिसे देखते हुए नगर सहित जिले के दूर दराज के ग्रामों ,पडोसी बैतूल,छिंदवाडा,सिवनी,नरसिंहपुर जिले के साथ ही सीमावर्ती महाराष्ट्र प्रदेश के नागपुर,अमरवाती जिले से बडी संख्या में यह गोटमार पर्व देखने तथा खेलने बडी संख्या में लोगों के पहुंचने का सीलसीला भी शुरू हो गया है,हजारों की संख्या में लोग गोटमार मेला स्थल की और आ जा रहें है,वहीं इस मेले को शांति पूर्वक संपन्न कराने गोटमार स्थल के साथ ही नगर में जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है,पूरा नगर पुलिस छावनी बना हुआ है।

स्वयं जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ एवं जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश परिहार राम मंदिर परिसर से गोटमार पर नजर रखते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश नजर आ रहें है।

Next Post

बिजली बिल के 8 बकायादारों की 8 मोटरसाइकिले जप्त 

Fri Sep 11 , 2026
सिंगरौली । बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने के लिए विद्युत विभाग के ग्रामीण संभाग ने आज गुरुवार को आठ वितरण केंद्रों में बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। डीआरए के तहत नोटिस जारी करने के बाद कनेक्शन विच्छेदित किए गए तथा भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 147 के […]

You May Like

मनोरंजन