बिजली बिल के 8 बकायादारों की 8 मोटरसाइकिले जप्त 

सिंगरौली । बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने के लिए विद्युत विभाग के ग्रामीण संभाग ने आज गुरुवार को आठ वितरण केंद्रों में बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। डीआरए के तहत नोटिस जारी करने के बाद कनेक्शन विच्छेदित किए गए तथा भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 147 के तहत आरआरसी नोटिस और कुर्की की कार्रवाई करते हुए आठ मोटरसाइकिलें जप्त की गईं।

कार्यपालन अभियंता ग्रामीण संभाग ओम प्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में वितरण केंद्र प्रभारियों और राजस्व अमले ने यह कार्रवाई की। गजराबहरा के सुरेन्द्र प्रसाद साहू पर 23,667 रुपये, घोघरा के श्रीकांत बैस पर 30,225 रुपये, समदा के बक्सुल खान पर 34,263 रुपये तथा नौगई के राम निवास शाह पर 21,649 रुपये बकाया है।

इसी तरह चौराडाड़ के फुन्नेलाल गुर्जर पर 37,517 रुपये, ठठरा के बहादुर कोरी पर 22,218 रुपये, घोघरा के सुगन कुंवर भाटी पर 34,578 रुपये और बरहवा के मोहन लाल कुशवाहा पर 55,117 रुपये की राशि बकाया है। विभाग ने सभी के कनेक्शन काटकर मोटरसाइकिलों की कुर्की की कार्रवाई की। विभाग ने बकायादारों से समय पर बिल जमा करने की अपील की है।

Next Post

चौरा टोला मार्ग बदहाल गड्ढों में तब्दील,राहगीर भी परेशान,वार्ड क्र. 41 गनियारी का मामला

Fri Sep 11 , 2026
सिंगरौली । नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी के चौरा टोला सड़क मार्ग बदसूरत हो गई है। आलम यह है कि सड़क में खाईनुमा गड्ढों में बाईक से भी चलना मुश्किल हो रहा है। ननि के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी अंतर्गत वृंदावन तिराहा के समीप से लेकर […]

You May Like

मनोरंजन