विवेक शर्मा होंगे मध्यप्रदेश के नए परिवहन आयुक्त

भोपाल, 02 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वर्ष 1998 बैच के अधिकारी विवेक शर्मा को राज्य का परिवहन आयुक्त के पद की जिम्मेदारी सौंपी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए। श्री शर्मा अब तक प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में पदस्थ थे। उनकी सेवाएं परिवहन विभाग को सौंपते हुए उन्होंने परिवहन आयुक्त पदस्थ किया गया है।

वहीं परिवहन आयुक्त डी पी गुप्ता की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में पदस्थ किया गया है।

Next Post

तस्कीन टी-20 की एक पारी में सात विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने

Thu Jan 2 , 2025
ढाका 02 जनवरी (वार्ता) बंगलादेश प्रीमियर लीग में दरबार राजशाही के लिए खेलते हुए तस्कीन अहमद ने ढाका कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट लेने का रिकार्ड बनाया है। वह इस कारनामे के साथ टी-20 इतिहास में सात विकेट हॉल लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। तस्कीन के द्वारा शेरे […]

You May Like