शाहपुर डबल मर्डर केस: मुख्य आरोपी छोटू बोलेरो समेत धराया, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

सागर:सागर जिले के सानौधा थाना अंतर्गत चौकी शाहपुर अंतर्गत हुए दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी छोटू उर्फ हर्ष लोधी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार अन्य 04 आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास कर रही है। फरियादी सूरज अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 07 शाहपुर थाना सानौधा जिला सागर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि शराब बेचने के संदेह को लेकर आरोपीगण नीलेश अहिरवार निवासी शाहपुर, भगवत पटैल निवासी शाहपुर, अंशुल यादव निवासी भडराना थाना बण्डा, छोटू उर्फ हर्ष सिंह लोधी एवं अभिषेक पटैल निवासी शाहपुर थाना सानौधा द्वारा फरियादी एवं नीरज प्रजापति का रास्ता रोककर गाली-गलौज की गई तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए लाठी एवं लोहे की रॉड से गंभीर मारपीट की गई।

घटना में गंभीर रूप से घायल नीरज प्रजापति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि घायल सूरज अहिरवार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रकरण का मुख्य आरोपी छोटू उर्फ हर्ष लोधी अपने परिजनों से मिलने आने वाला है तथा उसके बाद प्रदेश से बाहर भागने की फिराक में है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा शाहपुर-किंद्राहो मुख्य मार्ग पर तत्काल नाकेबंदी की गई। कुछ समय पश्चात किंद्राहो की ओर से एक काले रंग की बोलेरो वाहन आती दिखाई दी, जिसने पुलिस नाकेबंदी देखकर भागने का प्रयास किया।

पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम छोटू उर्फ हर्ष लोधी निवासी किंद्राहो बताया। पुलिस द्वारा आरोपी को अभिरक्षा में लेकर चौकी शाहपुर थाना सानौधा लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शाहपुर शराब कंपनी का लाइसेंस धारक है तथा घटना दिनांक को दोनों मृतकों के साथ हुई मारपीट की घटना में शामिल था। आरोपी ने घटना को दुर्घटना का रूप देने हेतु पुलिस को भ्रामक सूचना दी थी तथा घटना के बाद नेपाल, उत्तरप्रदेश एवं बीना क्षेत्र के आसपास फरारी काट रहा था।पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, 35 हजार रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त काले रंग की बोलेरो वाहन, लोहे की रॉड एवं शराब दुकान के लाइसेंस संबंधी दस्तावेज जप्त किए गए हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Next Post

ओंकारेश्वर में आस्था शर्मसार: मंदिर कर्मचारियों ने हरियाणा के श्रद्धालुओं को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Mon May 25 , 2026
खंडवा: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां भगवान के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए तैनात मंदिर के सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों ने गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर दीं। मामूली बात […]

You May Like