सीढ़ी घाट पर दिखा हरिद्वार जैसा नजारा

शाहगंज। नगर में गंगा दशहरा का पर्व मां नर्मदा के तट सीढ़ी घाट पर धार्मिक संगठन भवानी आश्रम के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया.

यहां शाम को हरिद्वार की तर्ज पर गंगा आरती व मां नर्मदा आरती का आयोजन किया गया, जिससे यहां का नजारा हरिद्वार की गंगा आरती जैसा प्रतीत हो रहा था. इसके साथ ही दीपदान, कन्या पूजन और प्रसाद वितरण किया गया. नर्मदापुरम के कलाकारों द्वारा शानदार रंगारंग आतिशबाजी के साथ गंगा आरती एवं नर्मदा जी की भव्य एवं दिव्य आरती की गई. नगर का सीढ़ी घाट हर हर गंगे के जय घोष से गुंजायमान हो उठा भवानी आश्रम के तत्वाधान में प्रथम वर्ष हुए इस आयोजन को भव्य स्वरूप दिया गया. गंगा दशहरा पर विभिन्न नर्मदा घाटों पर भव्य आयोजन किए जाते हैं. पुरानी बस्ती स्थित छोटे मंदिर से चुनरी यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए. चुनरी यात्रा मां नर्मदा के तट पर पहुंची जहां पर मां नर्मदा को चुनरी अर्पण की गई. रात में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां नर्मदा का पूजन किया गया तत्पश्चात हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में नर्मदाष्टक मां नर्मदा जी की आरती एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया.

 

 

 

 

 

Next Post

कोलार के बंजारी डी-सेक्टर में 2 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन

Thu May 28 , 2026
भोपाल। राजधानी के मुखर्जी नगर कोलार के बंजारी डी-सेक्टर में दो करोड़ रुपए की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन किया. यह भूमि पूजन हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा ने महापौर परिषद के सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती के द्वारा किया गया. […]

You May Like