समिति के सभी सदस्यों को रोजगार का एक अच्छा अवसर प्राप्त होगा: गौरव

सिंगरौली । कलेक्टर गौरव बैनल एवं जीएम सीएसआर एनसीएल राजीव रंजन के द्वारा तियरा ग्राम पंचायत स्थित गर्रा सिंचाई जलाशय का भ्रमण किया गया।

कलेक्टर द्वारा मछुआ समिति के सदस्यों के साथ विगत दिवस बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें मछली पालन सह-पर्यटन के संबंध में प्रस्ताव मांगे गए थे। जिसके फलस्वरूप आज स्वयं कलेक्टर बैनल ने गर्रा जलाशय पहुंचकर तियरा जल विहार एवं मत्स्य पालन के प्रस्तावित प्रोजेक्ट का अवलोकन किया। प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए कलेक्टर ने आदिवासी मछुआ सहकारिता समिति तियरा द्वारा किए जा रहे मछली पालन एवं प्रस्तावित जल विहार को पर्यटन एवं मछली उत्पादन का एक बेहतरीन संगम बताया। साथ ही यह भी कहा कि शीघ्र ही समिति के सभी सदस्यों को रोजगार का एक अच्छा अवसर प्राप्त होगा। समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से तालाब में आधुनिक केज कल्चर तथा अन्य तकनीकों के माध्यम से मछली उत्पादन किया जाएगा। इसी के साथ ही बतख पालन कर समिति की आय को भी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। प्रस्तावित प्रोजेक्ट में पर्यटन को मद्देनजर रखते हुए तालाब की अधोसंरचना का विकास किया जाएगा, जिसमें रिक्रिएशनल थीम पर आधारित पाथ-वे, प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाने के लिए बैठक व्यवस्था, बोटिंग एक्टिविटीज तथा अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास आयोजित

Fri Jun 12 , 2026
मंदसौर। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 की पूर्व तैयारियों एवं काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को जिला आयुष विभाग एवं सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मंदसौर के संयुक्त तत्वावधान में कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज की […]

You May Like