
बुरहानपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम जसौंदी में ष्सेवा सेतु अभियान.सरकार आपके द्वार के तहत जनकल्याणकारी शिविर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने ग्रामीणों से आत्मीय जनसंवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और आवश्यकताओं को केवल सुना ही नहीं,बल्कि संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही चर्चा कर समस्याओं के त्वरित निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित कराई।
सेवा सेतु अभियान.सरकार आपके द्वार के दौरान ग्रामीणों को यह अनुभव हुआ कि उनकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि उनके बीच उपस्थित हैं। श्रीमती चिटनिस ने एक.एक कर ग्रामीणों की बात सुनीए संबंधित विभागों से प्रकरण की स्थिति की जानकारी ली और जहां तत्काल कार्रवाई संभव थी,वहां मौके पर ही समाधान कराया। अन्य विषयों में भी अधिकारियों को स्पष्ट एवं आवश्यक दिशा.निर्देश देते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
शिविर में ग्रामीणों ने संबल कार्ड बंद होने, पेंशन प्रारंभ नहीं होने तथा खाद्यान्न पात्रता पर्ची से संबंधित समस्याएं श्रीमती चिटनिस के समक्ष रखीं। उन्होंने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा की। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने के बाद पात्र हितग्राहियों के संबल कार्ड पुन: चालू करने की कार्रवाई की गई, पेंशन तुरंत प्रारंभ कराई गई तथा खाद्यान्न पात्रता पर्ची का त्वरित लाभ उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की गई। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि पात्र व्यक्ति को शासन की योजना का लाभ लेने के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े। यदि किसी स्तर पर तकनीकी अथवा प्रशासनिक कारण से हितग्राही का लाभ रुकता है तो संबंधित विभाग उसकी समस्या को प्राथमिकता से समझकर उसका समाधान करे।
ग्रामीणों ने बिजली कनेक्शन, बिल एवं विद्युत सेवाओं से जुड़ी अपनी समस्याएं भी रखीं। श्रीमती चिटनिस ने संबंधित विद्युत अधिकारियों से मौके पर ही चर्चा कर प्रकरणों की जानकारी ली और बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण संवेदन शीलता और समयबद्धता के साथ किया जाए तथा जिन मामलों में मौके पर समाधान संभव है,उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने काजवे कम डेम के निर्माण में आ रही कठिनाइयों का विषय भी श्रीमती चिटनिस के समक्ष रखा। वन विभाग द्वारा अनुमति इत्यादि विषयों पर चर्चा कर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थितिए तकनीकी एवं प्रशासनिक कठिनाइयों तथा आगे की कार्यवाही के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा.निर्देश प्रदान किए। श्रीमती चिटनिस ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने तथा आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण, बच्चों से जाना पढ़ाई का हाल:-सेवा सेतु अभियान के दौरान श्रीमती अर्चना चिटनिस ने ग्राम की शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण भी किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओंए शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीय संवाद किया। बच्चों से उनकी पढ़ाईए पसंदीदा विषय, रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययनए अनुशासन और निरंतर मेहनत के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज की मेहनत ही भविष्य की मजबूत नींव तैयार करती है।
शिविर के दौरान कलेक्टर हर्षसिंह,जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटील,शाहपुर नगर परिसर अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, मंडल अध्यक्ष नितिन महाजन, आकाश राखोंडे, भाजपा महामंत्री ईश्वर चौहान, सुनील वाघे, रवि जैन, अशोक राठौड़, कनिराम राठौड़ सहित ग्रामीणजन, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
