लोक लेखा समिति ने मांगी खर्च और भुगतान की जानकारी

ग्वालियर: नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को लोक लेखा समिति की बैठक समिति अध्यक्ष अनिल सांखला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 1 अप्रैल से 31 जुलाई 2026 तक निर्माण कार्य, स्वच्छता मिशन, अमृत योजना तथा मरम्मत कार्यों पर हुए व्यय और शासन से प्राप्त अनुदान का विवरण सात दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

समिति ने जनवरी से मार्च 2026 के बीच जलप्रदाय, सीवर लाइन और सड़क मरम्मत से संबंधित भुगतानों की जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराने पर नाराजगी जताई और वार्डवार जानकारी सात दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Next Post

सड़क पर निर्माण सामग्री डालने पर आठ हजार का जुर्माना

Tue Aug 4 , 2026
ग्वालियर: नगर निगम ने सड़क पर भवन निर्माण सामग्री डालकर यातायात बाधित करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम आयुक्त के निर्देश पर वार्ड-65 स्थित लोहार की पुलिया क्षेत्र में सपना सूरज केन द्वारा सड़क पर निर्माण सामग्री डालने पर यह कार्रवाई […]

You May Like