ग्वालियर: नगर निगम ने सड़क पर भवन निर्माण सामग्री डालकर यातायात बाधित करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
निगम आयुक्त के निर्देश पर वार्ड-65 स्थित लोहार की पुलिया क्षेत्र में सपना सूरज केन द्वारा सड़क पर निर्माण सामग्री डालने पर यह कार्रवाई की गई। निगम ने शहर में गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अभियान जारी रखने की बात कही।
