आष्टा। वार्ड 12 में पीवीसी पाईप लाईन निर्माण कार्य का भूमिपूजन नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद अनिता भट्ट, पूर्व हिउस अध्यक्ष कालू भट्ट द्वारा किया गया.
नपाध्यक्ष श्री मेवाड़ा ने बताया कि वार्ड के नागौरी कम्पाउंड, श्रोत्रीय गली, गणेश मार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर पीवीसी पाइप लाईन का निर्माण कार्य लगभग 8 लाख रुपए की लागत से पूर्ण होगा. वर्षों पुरानी नालियां होने के कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था. इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए परिषद ने पीवीसी पाइप लाईन डालकर नाली निर्माण करने का निर्णय लिया. जिसका आज भूमिपूजन हुआ है और शीघ्र ही कार्य पूर्ण हो जाएगा. उन्होंने कहा कि परिषद नगर के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है. इस अवसर पर सत्यनारायण कामरिया, सुभाष नामदेव, संतोष राठौर, उदल मोटवानी, आकाश राठौर, बोनी प्रगति, दीनानाथ परमार आदि मौजूद थे.
