टीकमगढ़:पुलिस लाइन के पीछे स्थित अयोध्यापुरी कॉलोनी में बुधवार रात एक मकान में काला कोबरा सांप निकला। मकान मालिक जीतेंद्र द्विवेदी ने बताया कि घर के दरवाजे पर काला सांप दिखाई दिया। जब उन्होंने सांप को भगाने का प्रयास किया तो वह कमरे में घुस गया और अलमारी के पीछे छिप गया।
द्विवेदी ने तुरंत वनरक्षक दीपेश प्रजापति को सूचित किया। वनरक्षक मौके पर पहुंचे और सुरक्षित तरीके से सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद किया। बाद में उन्होंने देर रात सांप को वन विभाग के रमन्ना जंगल में छोड़ दिया।
