महिला चोर की करतूत, दुकान का ताला तोड़कर 1.83 लाख उड़ाए

इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक अज्ञात महिला ने रात के अंधेरे में एक दुकान को अपना निशाना बनाया। महिला चोर दुकान का ताला तोड़कर दराज में रखे करीब पौने दो लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, घटना पाटनीपुरा इलाके की है। फरियादी महेश पिता मांगीलाल मंगल निवासी पाटनीपुरा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। महेश की क्षेत्र में दुकान है, जिसे वे रोज की तरह रात को बंद करके घर गए थे।

रात के समय एक अज्ञात महिला ने दुकान का ताला तोड़ा और भीतर प्रवेश कर गई।महिला ने दुकान के अंदर रखी टेबल की ड्रॉज को खंगाला और उसमें रखे 1,83,500 रुपये नकद समेट लिए। चोरी की इस पूरी वारदात का पता सुबह तब चला जब महेश दुकान खोलने पहुंचे और ताला टूटा हुआ पाया। दराज चेक करने पर उसमें रखी बड़ी रकम गायब थी।एमआईजी पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दुकान और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि महिला चोर की पहचान की जा सके।

Next Post

नशेड़ी पति ने फोड़ा पत्नी का सिर

Thu Apr 30 , 2026
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र के कैलोद काकड़ में एक महिला घरेलू हिंसा का शिकार हुई है। शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल बेरहमी से मारपीट की, बल्कि पत्थर मारकर उसका सिर भी फोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के […]

You May Like

मनोरंजन